मजदूर के कागजात से बोगस फर्म बना की जीएसटी चोरी, केस दर्ज
मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- कटघर थाना पुलिस ने उड़पुरा निवासी नासिर इकबाल उर्फ बड़ा मुन्ना, उसकी पत्नी शैला, भाई अबुल हसन उर्फ छोटा मुन्ना और उसकी पत्नी शैला के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर नासिर के चचेरे भाई मोहम्मद सलीम की तहरीर पर लिखा गया है। दर्ज रिपोर्ट में मोहम्मद सलीम ने बताया कि कुछ साल पहले एक दिन उसके तहेरे भाई नासिर इकबाल उर्फ बड़ा मुन्ना और अबुल हसन उर्फ छोटा मुन्ना उसके घर आए। दोनों ने मोहम्मद सलीम से कहा कि पीतल कारखाना चलाने के लिए एक्सिस बैंक में खाता खुलवाकर 10 लाख रुपये का लोन दिलवा देंगे, जिससे वह अपना काम कर सकेगा। इसके बाद दोनों उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक आदि ले ली और कुछ कागजों पर साइन कराके ले गए। पीड़ित का आरोप है कि दोनों उसकी सभी आईडी प्रूफ, साइन कराए गए क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.