मजदूर के आंख में चली गई चिंगारी, पहुंचाया गया अस्पताल
देवरिया, मई 19 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर हो रहे रेलवे कार्य में लोहे की बेल्डिंग करते समय अचानक एक मजदूर की आंख में चिंगारी चली गई। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया गया। लोगों का आरइोप है कि सुरक्षा मानक का ध्यान दिया जा रहा है।चंदौली जिले के बीकापुर निवासी सुजीत कुमार सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य में काम कर रहा है। वह अपने एक साथी विक्की के साथ रविवार की रात लोहे की बेल्डिंग कर रहा था। सुरक्षा के लिए वह चश्मा नहीं लगाया था। अचानक बेल्डिंग की एक चिंगारी उसकी आंख में चली गई और वह कराहने लगा। दर्द से कराह रहे सुजीत को स्प्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। लगभग चार घंटे तक अस्पताल में वह भर्ती रहा और पानी का छींटा मारा गया, जिसके बाद उसके दर्द कम हुए।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.