मेरठ, फरवरी 2 -- दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर अझौता बाग के पास एक ढाबे पर काम करने वाले मजदूर की अचानक हालत बिगड़ गई। उसको दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा के जिटौली निवासी गुलफाम अझौता बाग के पास एक ढाबा चलाता है। उसके ढाबे पर समौली निवासी 50 वर्षीय प्रदीप पुत्र नैत्थू सिंह काम करता था। रविवार को अचानक मजदूर की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। इस पर उसको दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया कि वह शराब पीने का आदी था और काफी समय से बीमार था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.