नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव नाले की पुलिया पर मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम सूचना मिली कि नाले की पुलिया के ऊपर एक व्यक्ति लेटा है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच करने पर पता चला कि मृतक का नाम बाबू हजारा था। वह पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर का रहने वाला था। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी। वह शेल्टर होम में रहता था। आसपास निर्माणाधीन भवनों में मजदूरी करता था। उसका परिवार गुरुग्राम में रहता है। शुरुआती जांच के मुताबिक हृदय गति रुकने से बाबू की मौत हुई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.