गिरडीह, फरवरी 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के बाड़ाडीह गांव में शुक्रवार शाम 55 वर्षीय मजदूर नारायण दास की सन्देहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। इस सम्बंध में बताया गया कि नारायण दास शुक्रवार को अपने घर में ही थे। शाम में उसका शव घर में ही पाया गया। उसके मुंह से झाग जैसा तरल पदार्थ निकलने पर लोगों द्वारा कई प्रकार की चर्चाएं की जाने लगी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को देवरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जहर खाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.