जमशेदपुर, जून 6 -- पीएम आवास योजना के निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी ठेकेदार उत्तम पांडेय को आरोपी बनाते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना 25 नवंबर 2025 की है। उस दिन पीएम आवास योजना के निर्माण स्थल पर विपद तारण पात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता विधान पात्र ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार उत्तम पांडेय ने उनके बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। उस समय पुलिस ने सामान्य प्राथमिकी दर्ज की थी। यह भी पढ़ें- धमकी देने का आरोप विधान पात्र ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी और निष्पक्ष जांच तथा हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने कई बार पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब पुलिस स्तर पर ...