बलिया, अप्रैल 13 -- नगरा। सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत होने के मामले में पुलिस की ओर से चौबीस घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मृतक पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है लिहाजा कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कस्बा के वार्ड संख्या पांच (तिलकारी) में प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को सड़क का पिचिंग कार्य हो रहा था। इस दौरान किसी प्रकार मिक्सर मशीन की चपेट में आकर निर्माण कार्य कर रहा गड़वार थाना क्षेत्र के सवन निवासी 30 वर्षीय समरजीत राजभर की मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक लापरवाही से अधूरी पड़ी योजनाएं, वर्षों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई घटना के बाद ठेकेदार और अन्य मजदूर काम बंद कर फरार हो गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.