लातेहार, फरवरी 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने मजदूर संजय राम की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत होने के मामले में उस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। बता दे कि सोमवार को बालू लदे ट्रैक्टर मंगरा के धड़धड़ी नदी पुल के निकट पलट गया था। उसमे दब कर संजय राम की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानेदार अनुराग कुमार ने बताया कि उस ट्रैक्टर को लाया गया है।।मृतक के परिजनों की ओर से घटना की लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.