मेरठ, अप्रैल 7 -- मोदीपुरम स्थित एटूजेड कालोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पुताई करने के दौरान लगभग 25 फीट ऊंचाई से गिरकर हुई मजदूर की मौत के प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाने पर मृतक मजदूर द्वारिकापुरी पावली खास निवासी मनीष वाल्मीकि के भाई ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। थाने पर दर्ज मुकदमे में मृतक मजदूर के भाई रजनीश कुमार ने बताया कि सोमवार को उसका मृतक भाई एटूजेड कालोनी निवासी संजीव शर्मा के मकान में पुताई कर रहा था। मकान मालिक ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे, जिस कारण यह हादसा हुआ। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.