वाराणसी, फरवरी 3 -- दानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत परिवार के मुखिया की मृत्यु पर परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इसी तरह, किसी मजदूर की मौत पर भी उसके आश्रितों को पांच लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। वह सोमवार को चोलापुर स्थित आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित श्रमिक जागरूकता एवं हित लाभ वितरण समारोह के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक टी राम थे। कार्यक्रम में कन्या विवाह सहायता, संत रविदास और श्रमिक छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के 60 लाभार्थियों में करीब लगभग 1 करोड़ 45 लाख रुपये चेक वितरित किया गया। इसमें प्रत्येक लाभार्थी को लगभग 2 लाख रुपये और कुछ अन्य लाभार्थियों को 31,000 रुपये की सहायता राशि मिली। इस दौरान शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.