पीलीभीत, अप्रैल 19 -- संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव इटौरिया निवासी पूनम देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति महेंद्र पाल गांव के ही मिथुन के यहां मजदूरी का काम कर रहे थे। आरोप है कि जब महेंद्र पाल ने अपनी मजदूरी के दो हजार रुपये मांगे, तो मिथुन गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महेंद्र पाल को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 10 अप्रैल की बताई जा रही है। घायल अवस्था में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.