सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दो माह पहले हुए सड़क हादसे में मजदूर की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने बाइक व चालक के खिलाफ थाना दोस्तपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के आशापुर महुआरी निवासी संतोष 28 फरवरी की सुबह पैदल काम पर जा रहा था। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पीछे से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पत्नी जानकी गहरे सदमे में चली गई थी। मानसिक स्थिति सामान्य होने पर उसने मंगलवार शाम घटना में प्रयुक्त बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी नारद मुनि ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक व बाइक की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.