बरेली, अप्रैल 12 -- निर्माणाधीन मकान के नल में करंट आने की मजदूर ने शिकायत की लेकिन गृहस्वामी ने उसे ठीक कराने की झूठी बात कहकर काम कराया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मजदूर की पत्नी ने गृहस्वामी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खजुरिया जुल्फिकार गांव की रहने वाली रीता का कहना है कि उनके पति सत्यपाल गांव में ही तस्लीम खान के मकान में राजमिस्त्री के साथ लेबर का काम कर रहे थे। वहां नल में करंट आ रहा था, अन्य लेबर के सामने उनके पति ने इस संबंध में तस्लीम से शिकायत की। मगर तस्लीम से उसे ठीक नहीं कराया और उनके पति से कह दिया कि उसे ठीक करा दिया गया है। इसके चलते शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके पति नल पर पानी पीने गए तो करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। उन्होंने गृहस्वामी तस्लीम खान को अपनी पति की मौत का जिम्मेदार ठहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.