लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- बेहजम, संवाददाता। नीमगांव थाना क्षेत्र में कढ़ाई में गिरने वाले मजदूर की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कोल्हू मालिक और उसके भाइयों पर मारपीट कर धक्का देकर कढ़ाई में गिराने का आरोप लगाया है। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी कुलदीप गौतम गांव के ही साजिद के कोल्हू पर काम करता था। बताया जाता है कि 11 मार्च को कुलदीप कढ़ाई में गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज शुरू हुआ। लेकिन बाद में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर लखनऊ गए और वहां उसका इलाज करवा रहे थे। बताया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.