शामली, फरवरी 28 -- मजदूर की मौत के मामले में मृतक के पिता की ओर से ई-रिक्शा चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी मोजुद्दीन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े बजे उसका बेटा राशिद कांधला से मजदूरी करने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर कैराना आ रहा था। कांधला बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से तेजी से वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.