जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर पांच में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान मजदूरी कर रहे गोरा हेंब्रम की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई थी। टाटा मोटर्स अस्पताल में मुआवजे की मांग के लेकर परिजनों ने हंगामा किया था पर मुआवजे की राशि पर सहमति नहीं बनी। इधर, रविवार को ठेकेदार की ओर से 60 हजार रुपये मृतक के परिजनों को सहायता राशि के रूप में दी गई। हालांकि ठेकेदार का कहना था कि वह इससे ज्यादा मुआवजा नहीं दे पाएगा, पर परिजनों ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। इधर, सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार ने की सहायता राशि रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पर देर होने से पोस्टमार्टम हाउस से शव गृह में रखवा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...