गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पादरी बाजार में असुरन पिपराइच फोरलेन निर्माण के खुले नाले में गिरकर मजूदर की मौत होने के मामले में निलंबित लोक निर्माण विभाग के जेई डीके सिंह आठ दिन में बहाल हो गए। घटना की जांच पूरी होने से पहले ही उनकी बहाली हो गई। 19 मई को जारी निलंबन समाप्त होने का आदेश गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच में पहुंचा तो यह चर्चा का विषय बन गया। यह भी पढ़ें- अपडेट:मजदूर की मौत की जांच से पहले बहाल हुए जेई डीके सिंहघटना का विवरण पादरी बाजार में 12 मई की रात में नाले में गिरे मजदूर की मौत हो गई थी। घटना स्थल पर रिबन कासन टेप एवं बैरिकेडिंग लगाए जाने के मामले में उत्तरदायी मानते हुए लोक निर्माण विभाग खंड-3 के जेई डीके सिंह को निलंबित करके लखनऊ संबद्ध करने का आदेश पारित हुआ था। मुख्य अभियंता, लोक निर्मा...