आगरा, मार्च 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदर मनौना में रविवार को ईंट भट्टा मजदूर की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक 28 वर्षीय मजदूर घरेलू तनाव से परेशान था। जबकि रविवार की दोपहर बाद उसका शव घर में ही चारपाई पर मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। समाचार भेजे जाने मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी जा सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...