रांची, अप्रैल 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोडमा की छात्रा सोनिया भेंगरा ने जैक बोर्ड परीक्षा में 92.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनिया की इस शानदार सफलता से पूरे विद्यालय परिवार और गांव में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि सोनिया के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सोनिया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है।सोनिया पढ़ाई के साथ-साथ डांस और पेंटिंग में भी अव्वल हैं। बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह अन्य छात्रों से अलग पहचान रखती हैं। शिक्षकों के अनुसार सोनिया शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। यह भी पढ़ें- लिटिल एंजल्स हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य बजरंग साहू ने सोनिया को बधाई देते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.