मजदूर की बेटी पूनम बनी साइंस जिला टॉपर
धनबाद, मई 15 -- एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय (सरकारी सीबीएसई स्कूल) पुराना बाजार एक्सचेंज रोड धनबाद ने जिले के सभी पब्लिक स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है। स्कूल की 12वीं सीबीएसई साइंस की छात्रा पूनम कुमारी को 97.4 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। पूनम साइंस में जिला टॉपर बनी है। उन्हें इंग्लिश कोर में 95, फिजिक्स में 96, केमिस्ट्री 98, बायोलॉजी 98, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी 100 अंक मिला है। बुधवार को एसएसएलएनटी स्कूल की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया था। इस कारण 96.2 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले दो छात्र जिला टॉपर घोषित हो गए। गुरुवार को जिला कार्यालय ने रिजल्ट जारी किया। उसके बाद यह सामने आया कि पूनम कुमारी को 12वीं सीबीएसई साइंस में सर्वाधिक अंक प्राप्त हुआ है। पूनम के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने की सूचना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.