दरभंगा, मार्च 6 -- सिंहवाड़ा। यूपीएससी परीक्षा में 51वीं रैंक मिलने की जानकारी मिलते ही डॉ. नरगिस परवीन के गांव बहुआरा बुजुर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के मो. साजिद की पुत्री डॉ. नरगिस परवीन ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। परिणाम आते ही मां समीदा खातून, भाई मो. दुलारे, मो. निराले व मो. फैसल सहित अन्य परिजन खूशी से फूले नहीं समा रहे हैं। नरगिस चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। मां समीदा खातून व पिता मो. साजिद ने बताया कि मेहनत-मजदूरी करके बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाए हैं। नरगिस ने घर पर ही रहकर ऑनलाइन तैयारी कर यह सफलता पायी है। नरगिस फिलहाल डीएमसीएच में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से तैयारी करके पहले ही प्रयास में यह सफलता मिली है। इस खबर से बहुआरा गांव सहित इलाके में खुशी का माहौल है। नरगिस व उनके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.