गंगापार, अप्रैल 27 -- नवाबगंज। थाना नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार को मजदूर की तलाश में निकले एक अधेड़ व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना लखनऊ हाईवे पर कसारी गांव के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति सड़क किनारे खड़े होकर मजदूरों की तलाश कर रहे थे, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इंस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.