भदोही, जून 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सोनिया तालाब निवासी मनोज कुमार गौतम ने रिक्शा ट्राली गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नामजद तहरीर दिया है। पुलिस जांच कर रही है। कहा कि अपने घर के बगल में रहने वाले गुड्डू की ट्राली भाड़े पर लेकर चलाते हैं। 11 जून को ट्राली चलाकर घर आया और खाना खाकर सो गए। दोपहर उठने पर देखा कि ट्राली वहां से गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि दीपू चायवाले के कहने पर उसका लड़का सामान पहुंचाने के लिए ट्राली ले गया था। जब प्रार्थी ने दीपू से बिना इजाजत ट्राली ले जाने का कारण पूछा तो दीपू ने गुंडई करते हुए धमकी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...