बरेली, मार्च 17 -- श्यामगंज पुल के नीचे चारपाई पर सो रहे बिजनौर के मजदूर की टैंकर से कुचलकर मौत मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में आस्था ट्रेडर्स के ठेकेदार, निगम कर्मचारियों और वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ी निवासी 35 वर्षीय रूप सिंह अपने भाई रामगोपाल के साथ बरेली में मजदूरी करने आए थे। उनके भाई रामगोपाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि वे दोनों श्यामगंज पुल के नीचे नगर निगम की सीवर लाइन निर्माण कार्य में लगे थे। यह काम आस्था ट्रेडर्स के संजयनगर निवासी ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। फर्म के प्रोपराइटर ने सामान पड़ा होने के कारण दोनों भाइयों से वहीं सोने को कहा था। रविवार रात काम खत्म होने के बाद वे लोग वहीं मिट्टी के ढेर के पास चार...