गढ़वा, मार्च 1 -- धुरकी। थाना क्षेत्र के कुंबा कला गांव निवासी अवधेश तुरिया के 23 वर्षीय पुत्र त्रिलोक तुरिया की चेन्नई में मौत हो गई। वह पिछले आठ फरवरी को मजदूरी करने चेनई के विजयवाड़ा गया था। जहा एक निजी कंशट्रक्सन कंपनी में काम करता था। तीन दिन पूर्व उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। उसके बाद कंपनी के द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी के सहयोग से मृतक के शव को शनिवार देर शाम घर पहुंचाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.