सहारनपुर, जून 2 -- मजदूर की खेत पर खड़ी बाइक चोरी नकुड़, संवाददाता। चोर खेत मे काम कर रहे मजदूर की बाइक लेकर भाग गए। हालांकि मजदूरों ने काफी दूर तक चोरो का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। रेतगढ़ निवासी मजदूर मनीष ने तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को वह अन्य मजदूरों के साथ अपनी बाइक लेकर ईदगाह रोड़ पर गन्ना निराई का काम करने गए थे। दोपहर करीब एक बजे उसे बाइक स्टार्ट होने की आवाज आई। उसने देखा कि एक युवक उसकी बाइक लेकर जा रहा है। पीड़ित के शोर मचाने पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने भाग रहे बाइक चोर का पीछा किया, लेकिन तहसील कार्यालय के सामने उक्त युवक गलियों से होकर बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...