छपरा, नवम्बर 19 -- मजदूर को पीटने का लगाया आरोप इसुआपुर , एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव के स्वर्गीय मोहित महतो के 35 वर्षीय पुत्र मुनिरीका महतो का शव जैसे ही मंगलवार को असम से गांव पहुंचा कि गांव में कोहराम मच गया। उसकी मौत सोमवार को हो गयी थी। मृतक के स्वजनों के रूदन क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मुनरिका परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक की विधवा गीता देवी दहाड़ें मारकर रो रही थीं। उसे अपने 10 वर्षीय पुत्र बबलू, 8 वर्षीय पुत्र भोलू, 7 वर्षीया पुत्री रूबी, 6 वर्षीय पुत्र अखिलेश तथा 5 वर्षीया पुत्री निधि की परवरिश तथा पढ़ाई को लेकर चिंता सताए जा रही थी। स्वजनों के अनुसार मुनिरीका महतो अपने गांव के अन्य आठ लोगों के साथ असम राज्य के तिनसुकिया में एक चिमनी भट्ठा पर मजदूरी करते थे। स्वजनों ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.