खगडि़या, जून 26 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलवारा पंचायत स्थित तेलिया बथान गांव में गुरुवार को प्रवासी मजदूर रुपेश का शव गुजरात से गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत मजदूर कोलवारा पंचायत के तेलिया बथान गांव निवासी घुघली मंडल का 24 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : प्रवासी मजदूर का गुजरात से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहरामपारिवारिक स्थिति एम्बुलेंस के तेलिया बथान पहुंचते ही परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रुपेश का शव देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीण परिजनों क़ो ढाढ़स बंधा रहे थे। कमाऊ बेटे की मौत से परिजन बेसुध थे।घटना का विवरण स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि तीन माह पहले रुपेश गुजरात मजदूरी करने गया था। वह वहां मजदूरी का काम कर रहा था। गत 21 जून क़ो रुपेश...