समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत महिषी पंचायत के वार्ड 2 रुपौली में शुक्रवार को जैसे ही एंबुलेंस से मजदूर का शव घर पहुंचा परिजनों के बीच पुन: चीत्कार मच गया। एंबुलेंस का सायरन बजते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। हर किसी की आंखें नम थी। मृतक महिषी पंचायत के वार्ड 2 निवासी मो. इस्लाम का पुत्र मो. कलामत (25) बताया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि कलामत 8- 9 महीने पहले गांव के ही एक ठेकेदार के साथ मजदूरी करने प्रदेश गया था। जहां एक प्राइवेट कंपनी में पानी की टंकी बनाने का काम करता था। गत 20 अप्रैल की रात्रि वहां एक टीन वाला शेड में कलामत की लाश लोहे के एंगल में तौलिए के फंदे से लटकी संदिग्ध अवस्था में मिली। घटना की सूचना पर रुपौली से मृतक की पत्नी शहनाज़ खातून कर्नाटक पहुंची। जहां पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बताई है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.