मजदूर का बेटा सत्यम कुमार बना राज्य 9वां टॉपर
बगहा, मार्च 30 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड के दियारा और पिछड़े क्षेत्र सत्यम कुमार ने संसाधनों की कमी के बावजूद मैट्रिक की परीक्षा में राज्य में 9वां स्थान प्राप्त किया है। उसे 482 अंक आये हैं। डुमरी पंचायत के अहरौली गांव वार्ड-4 का सत्यम कुमार के इस उपलब्धि से पूरे गांव, पंचायत और प्रखंड में खुशी का माहौल है। सत्यम योगापट्टी प्रखंड के बैद्यनाथ उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर का छात्र है। उसने बताया कि पापा और मां ने मुझे पढ़ाने के लिए अपनी परवाह नहीं की। पिता राजेंद्र प्रसाद चौरसिया व मां सुनीता चौरसिया ने अपने हर अरमान त्याग दिये। साल के तीन महीने बाढ़ का दंश झेलने वाले क्षेत्र में संसाधनों की कमी राह में रोड़ा तो बनी। लेकिन दृढ़ संकल्प और मेहनत की बदौलत मैंने यह मुकाम हासिल किया है। दिन के साथ रात में भी देर तक पढ़ाई करता था। मैं यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.