मजदूर का बेटा इंडियन आर्मी के लिए बनाएगा खास ड्रोन, रक्षा मंत्रालय ने दिए 3.5 करोड़ रुपये
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- हिमाचल प्रदेश के एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखने वाले कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा ने अपनी प्रतिभा और टेक्निकल स्किल के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक सरकारी पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स के पांचवें सेमेस्टर में पढ़ रहे सर्वेश को इंडियन आर्मी के लिए विशेष ड्रोन विकसित करने को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से 3.5 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। सर्वेश हमीरपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र हैं। वह रक्षा मंत्रालय की डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (DIO) और इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) पहल के तहत स्वदेशी 'रुद्र एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)' ड्रोन विकसित करेंगे।क्या होगी ड्रोस की खासियत यह ड्रोन खास तौर पर ऊंचाई वाले सीमावर्ती इलाकों में निगरानी के लिए विकसित किया जा रहा है। सर्वेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.