पीलीभीत, जून 7 -- पूरनपुर। एक मजूदर का शव घर की झोपड़ी में फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। घटना के समय मजदूर घर में अकेला था। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उसके बाद दूसरे दिन शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज के नानक फार्म नई बस्ती के रहने वाले 35 वर्षीय जुगनू पुत्र बसंतलाल मजदूरी करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार को जुगनू की पत्नी रिश्तेदारी में हुए मुंडन संस्कार में बच्चों के साथ गई थी। घर में जुगनू अकेले थे। शाम को जुगनू का शव घर में झोपड़ी में रस्सी के फंदे से लटका देखा गया। यह भी पढ़ें- मजदूर का झोपड़ी में लटका मिला शव इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी लगते ही आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देर रात हजारा पुलिस को सूचना दी गई। एसओ शरद फोर्स के सा...