खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आलोक में चार श्रम संहिताओं, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, प्रस्तावित बीज बिल-2025, बिजली संशोधन विधेयक तथा मनरेगा से संबंधित प्रावधानों के विरोध में बुधवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। खगड़िया जिला में एटक, खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा एवं एफ-टू-न्यू के संयुक्त तत्वावधान में बापू नगर स्थित योगीन्द्र भवन से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बलुआही एनएच-31 तक पहुंचा। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के उप महासचिव पुनीत मुखिया, बिहार राज्य किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष प्रभाशंकर सिंह, एटक के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रजीत कुमार, खगड़िया जिला एटक की महासचिव निर्मला कु...