बरेली, मार्च 6 -- हाफिजगंज, संवाददाता। मजदूर की आत्महत्या के मामले में पांच दिन बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ठेकेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाफिजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मटकुला निवासी दीपांकर मिश्रा (26) ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर दो मार्च को आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर अंतिम संस्कार कराया।पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दीपांकर मिश्रा 12 दिसंबर को एक ठेकेदार के साथ मजदूरी करने आंध्र प्रदेश गए थे। वहां ठेकेदार उन्हें और पांच अन्य मजदूरों को एक फैक्टरी में काम पर छोड़कर भाग निकला। ठेकेदार फैक्टरी स्वामी से मजदूरों के ढाई लाख रुपये लेकर चला आया। जब मजदूरों ने मजदूरी मांगी तो फैक्टरी स्वामी ने बताया कि उनके पैसे ठेकेदार पहले ही ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.