लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, संवाददाता। मजदूर आंदोलन और जनतंत्रिक अधिकारों पर सरकारी हमले का आरोप लगाते हुए संयुक्त वाम मोर्चा ने गुरुवार को ग्लोब पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।वाम दलों के नेताओं ने प्रदेश में जन आंदोलनों पर किए जा रहे सरकारी दमन पर गहरी चिंता व्यक्त की। सीपीआईएम से राज्य कमेटी सदस्य और लखनऊ जिला सचिव मधु गर्ग ने कहा कि नोएडा और अन्य जगहों पर श्रमिकों के वेतन वृद्धि और श्रम कानून को लागू करने की मांगों को लेकर चलाया जा रहे आंदोलनों पर दमन बंद किया जाए और उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- जन आंदोलन के दमन के खिलाफ कलक्ट्रेट में वामपंथी दलों का प्रदर्शन नोएडा में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए मजदूरों व मजदूर नेताओं को रिहा...