आदित्यपुर, जनवरी 4 -- गम्हरिया, संवाददाता। राज्य के भू-राजस्व सह परिवहन मंत्री दीपक विरुवा ने कहा कि मजदूर आंदोलन से लेकर अलग राज्य निर्माण में रतिलाल की कुर्बानी को सदियों तक भुला पाना मुश्किल होगा। मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले इस महान नेता की जीवनी झारखंड वासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। शहीद मजदूर नेता रतिलाल महतो की जयंती पर उपरबेड़ा मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विरुवा ने कहा कि शहीदों को सम्मान और संघर्षशीलों के उत्थान से देश में झारखंड का नाम अव्वल दर्जे में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के लिए रतिलाल के अधूरे संघर्ष और सपने को पूरा करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। छात्र आंदोलन में उनसे सान्निध्य का मौका मिला था। उस समय उनके मार्गदर्शन, उच्च विचार और दूर दृष्टि का आंदोलन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.