भागलपुर, मई 5 -- गोराडीह, संवाददाता। मई अभियान के चौथे दिन सोमवार को ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) ने स्थानीय जगदेव चौक जगदीशपुर के अंधरी में सभा की गई। सभा में जगदीशपुर, नाथनगर व शाहकुंड प्रखंड के सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों मजदूरों ने शामिल होकर सामाजिक सुरक्षा में व्याप्त धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान लेबर कोड को रद्द करने की मांग की गई। ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मौके पर बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कापरी, प्रेमलता देवी, गुलशमा, बीबी आगरा, अब्दुल बारीक, रितु देवी, गुंजन देवी, सोनी देवी, मनोज यादव, चांदनी देवी, रुबी देवी, घुटर तांती, दिनेश यादव, विभाषचंद्र यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.