मजदूरों से मारपीट में सपा नेता समेत छह पर केस
गोरखपुर, अगस्त 28 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के पिपरा में मजदूरों से मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने सपा नेता अविनाश यादव उर्फ बिट्टू समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। तहरीर में सपा नेता पर पिस्टल की बट से हमला कर मजदूर को घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बुदहट निवासी ज्ञान दास ने तहरीर में बताया कि वह मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान सपा नेता अविनाश यादव उर्फ बिट्टू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और काम का विरोध करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अविनाश यादव ने पिस्टल की बट से हमला कर ज्ञान दास को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।तहरीर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.