पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर। मजदूरों से काम करा कर पैसा नहीं देने मामले में 44 वर्षीय सुरेंद्र दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। सुरेंद्र दास, छतरपुर थाना क्षेत्र के के गोपालपुर का रहने वाला है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पाटन निवासी सह मजदूर प्रमोद भुइयां ने 2023 में शहर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया था। आवेदन के अनुसार सुरेंद्र दास शहर से 13 मजदूर को विशाखापत्तनम ले जाकर दो महीना काम करते रहा पैसा मांगने के बाद वह पैसा नहीं दिया। प्रत्येक मजदूर को 45 हजार प्रति महीना देने के लिए बोल कर लें गया था, लेकिन दो महीना बीतने के बाद भी पैसा नहीं दिया। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.