बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के कल कारखानों में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर बियाडा के क्षेत्रीय उपनिदेशक के नाम मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मजदूरों को पहचान पत्र, वेतन पर्ची, अटेंडेंस कार्ड उपलब्ध कराना, झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा केटेगरी अनुसार न्यूनतम वेज सुनिश्चित करना, पीएफ एवं ईएसआई सहित कई अन्य मांग शामिल है। इसके साथ ही सड़क की सड़क का चौड़ीकरण, औद्योगिक क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था, कंपनियों से निकलने वाले प्रदूषण पर रोक, सीएसआर के तहत प्रभावित क्षेत्रों में विकास का कार्य, रौशनी की व्यवस्था करने को लेकर ध्यानाकृष्ट किया। कहा कि बियाडा संघ की मांगों को समय रहते पूरा नहीं करती है, तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.