गढ़वा, जून 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के गढ़देवी मोड़ पर हर दिन लगने वाले मजदूरों की भीड़ के कारण लगने वाले जाम और किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए नगर परिषद की ओर से निर्देश जारी किया गया था। नगर परिषद की ओर से जारी निर्देश के आलोक में गढ़देवी मोड़ के पास लगने वाले मजदूर मार्केट को दानरो नदी किनारे शिफ्ट कर दिया गया था। वहां मजदूरों के लिए पेयजल सहित विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। नगर परिषद के निर्देश के बाद भी मजदूर वहां से नहीं हटे। अभी भी मजदूर गढ़देवी मोड़ पर ही जाम होतो हैं। वहां से ही लोग अपने-अपने काम के लिए मजदूरों को ले जाते हैं। मजदूरों के वहां हर दिन खड़े होने के कारण सुबह अक्सर जाम की स्थिति होती है। मालूम हो कि मुख्य सड़क छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर और यूपी को एनएच 39 गढ़वा...