लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, संवाददाता। नोएडा में आंदोलनकारी मजदूरों के ऊपर दमन के खिलाफ ऐक्टू ने परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र एडीएम (भूमि अधिग्रहण) कमलेश कुमार को सौंपा।ऑल इंडिया सेंट्रल काउन्सिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के राज्यव्यापी आवाह्न पर दोपहर ऐक्टू के जिला मंत्री का. कुमार मधुसूदन मगन के नेतृत्व में मजदूरों ने परिवर्तन चौक पर इकट्ठा होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। नारे लगाए, नोएडा के मजदूरों पर दमन नहीं चलेगा। गिरफ्तार मजदूरों को तत्काल बिना शर्त रिहा करो। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराओ और दोषी अधिकारियों को दण्डित करो। यह भी पढ़ें- नोएडा में मजदूरों पर लाठी चार्ज और गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन प्रदेश में 34 हजार रुपए न्यूनतम मजदूरी दो। चार श्रमकोड...