मथुरा, अगस्त 21 -- अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को प्रातः 11 बजे सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। एक्वा प्लैंबर प्राइवेट लिमिटेड के सेवायोजक एवं प्रबंधक द्वारा नवीन वेतन वृद्धि लागू करने की मांग कर रहे मजदूरों को बिना लिखित सूचना दिए श्रम कानूनों को ताक पर रखकर निलंबन का आदेश दिए जाने के खिलाफ मजदूरों ने आक्रोश जताया। मजदूरों ने नारे लगाते हुए फैक्ट्री मालिक, प्रबंधक एवं प्रशासनिक कर्मचारी द्वारा किए गए भेदभावपूर्ण रवैये और श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही नवीन वेतन वृद्धि लागू करने तथा जारी किए गए निलंबन आदेश वापस लिए जाने की मांग को लेकर सहायक श्रम आयुक्त राजकुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लुकेश कुमार राही, रमेश सैनी, धर्मवीर सिंह, अमर सिंह, दशरथ सिंह, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, साहब सिं...