सोनभद्र, मई 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। ओबरा सी परियोजना का कार्य कर रही दुशान पवार सिस्टम में कार्यरत मजदूरों ने सप्लायर कन्ट्रक्सन कंपनी पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी की तरफ से श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा कर्मचारियों को विभिन्न देय भुगतान से वंचित रखा जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि मजदूरों को नोटिस, एरियर, बोनस और लीव पे जैसी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। साथ ही ओवरटाइम में कटौती और पीएफ में गड़बड़ी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। श्रमिकों के अनुसार यदि कोई मजदूर बीमारी के कारण अनुपस्थित रहता है तो कम्पनी उस दिन का वेतन काटने के साथ अतिरिक्त आठ घंटे का ओवरटाइम भी काट लेती है। कई मजदूरों क...