हरिद्वार, मई 17 -- सिडकुल स्थित कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों पर मुकदमों के विरोध में ट्रेड यूनियन से जुड़े श्रमिकों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर अपनी न्यूनतम वेतन के लिए आंदोलन करता है तो सरकार और पुलिस मुकदमे करती है। आंदोलन का बर्बरतापूर्वक दमन किया जा रहा है। लाठीचार्ज कर मजदूरों जिसमें महिलाएं भी शामिल है उनको जबरदस्ती पकड़कर बंद किया जा रहा है। ट्रेड यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। सिडकुल एसोसिएशन के दबाव में प्रशासन कार्य कर रहा है। जिन आंदोलनकारी मजदूरों और श्रमिक नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज किए गए हैं वह सभी वापस होने चाहिए। कमजोर श्रम कानूनों के कारण मजदूरों का उत्पीड़न हो रहा है। कम से कम 20 हजार रुपये प्रति महीने न्...