सोनभद्र, मार्च 25 -- ओबरा। तीन माह से बकाया मजदूरी का भुगतान न होने से आक्रोशित सी परियोजना में मजदूरों बुधवार को दूसान कार्यालय पर ताला बंद कर दिया। कार्यालय में ताला बंद होने से कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर ओबरा एसडीएम सहित ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच मजदूरों से बातचीत कर मामला शांत कराया। वही ओबरा एसडीएम विवेक कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मजदूरों का अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया। अन्यथा लापरवाही करने वाले कर्मचारियों सहित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम विवेक कुमार ने बताया कि मजदूरों का बकाया मजदूरी का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.