मजदूरों ने ठप की रैक लोडिंग, ट्रांसपोर्टिंग बाधित
धनबाद, मई 27 -- वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने मंगलवार को लोदना क्षेत्र के 9 और 6 नंबर साइडिंग का काम ठप कर दिया। इससे रैक लोडिंग और कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बाधित रही। मजदूरों का कहना है कि हाई पावर कमेटी और राज्य सरकार के निर्देशानुसार उनका वेतन बढ़ना चाहिए। प्रबंधन ने 25 मई को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन बातचीत न होने के कारण काम बंद करना पड़ा। इसके बाद अपर महाप्रबंधक परवेज आलम और एपीएम डीके सिंह ने श्रमिक नेताओं शिवकुमार सिंह, ललन पासवान, शिव पासवान, देवनंदन पासवान, रामवृक्ष धाडी और रामप्रसाद मल्लिक के साथ वार्ता की। देर शाम महाप्रबंधक से वार्ता कराने के आश्वासन पर काम दुबारा चालू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.