आगरा, अप्रैल 15 -- जगदीशपुरा निवासी चांदी व्यापारी ने अपने मजदूरों पर लाखों रुपये की चांदी चुराने का आरोप लगाया है। पीड़ित सौरभ प्रजापति के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर कोर्ट ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बोदला सराय निवासी सौरभ प्रजापति ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रोहित, सनी और हर्ष उसके यहां मजदूरी पर पायल बनाने का कार्य करते थे। पहले एडवांस रकम भी ले चुके थे। पीड़ित ने बताया कि वह सितंबर माह में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। साजिश रचकर 4.372 किलोग्राम चांदी का टुकड़ा चोरी कर लिया। जिसकी कीमत बाजार में करीब पांच लाख रुपये है। जब वह वापस आया तो स्टॉक का मिलान किया। जिसमें चोरी की जानकारी हुई। बाद में पूछताछ में आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.