हल्द्वानी, मई 1 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। विभिन्न ट्रेड यूनियनों, राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने मई दिवस संयुक्त रूप से मनाया। शुक्रवार को बुद्धपार्क में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस साल हम ऐसा अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस मना रहे हैं जो एक अप्रैल से केंद्र सरकार के नए लेबर कोड थोपे जाने के बाद आया है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्पवक्ताओं की चिंताएं वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। इस बात को नोएडा में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन देखकर समझा जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि दुनिया भर के मज़दूर वर्ग ने दशकों तक चले जुझारू संघर्षों और बड़ी कुर्बानियों के बाद ट्रेड यूनियन के बुनियादी अधिकार हासिल किए। आठ घंटे का कार्यदिवस शहीदों (मई 1886) की कुर्बानी से हासिल किया गया अधि...