मजदूरों को संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान
जमशेदपुर, जून 30 -- झारखंड वर्कर्स यूनियन के कोल्हान प्रमंडलीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में हुआ। शिविर की शुरुआत मजदूर आंदोलन के शहीदों और प्रख्यात मजदूर नेता शहीद कामरेड हजारा सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। केंद्रीय महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि मजदूरों को अपने सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक होकर संगठित संघर्ष करना होगा। उन्होंने बढ़ती आर्थिक असमानता, महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए मेहनतकश से एकजुट होने का आह्वान किया। शिविर को रामेश्वर पासवान, एससी हलदार और अरविंद विद्रोही ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पी. धमोराव ठाकुर, नंदकिशोर सिंह सहित कई यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जेबीसीसीआई गठन और लेबर कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.